realme 14 pro and realme 14 pro 5g review

Realme ने भारतीय smartphone बाजार में अपनी 'Number Series' के साथ हमेशा ही हलचल मचाई है हाल ही में लॉन्च हुई Realme 14 pro Series ने अपनी प्रीमियम डिजाइन और फ्लैगशिप लेवल कैमरा फीचर्स के साथ एक बार फिर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस सीरीज में दो मुख्य स्मार्टफोन्स शामिल हैं— Realme 14 Pro और Realme 14 Pro+ 5G, आज के इस ब्लॉग में हम इन दोनों स्मार्टफोन्स का गहराई से रिव्यु करेंगे और जानेंगे कि क्या खास है इन दोनों मोबाइल में और कौनसा मोबाइल बेहतर है , इस आर्टिकल में आपको सारी चीजें विस्तार से बताया गया है,


realme 14 pro



realme 14 pro & 14 pro plus


Design & display :
Realme 14 Pro सीरीज का सबसे बड़ा आकर्षण इसका MagicGlow डिजाइन है, Realme 14 Pro+ में एक अनोखा 'Temperature Sensitive' बैक पैनल दिया गया है जो 16°C से कम तापमान होने पर अपना रंग बदलता है,

Display : दोनों ही फोन में 6.83-inch की 1.5K AMOLED Quad-Curved डिस्प्ले दी गई है,! 

Brightenss & refresh
: इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट और बेहतरीन पीक ब्राइटनेस मिलती है, जिससे कड़ी धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है,!

Dyurebility : इस बार Realme ने मजबूती पर काफी ध्यान दिया है, दोनों मॉडल्स IP69 रेटिंग के साथ आते हैं, जिसका मतलब है कि ये न सिर्फ धूल से सुरक्षित हैं, बल्कि गर्म पानी की बौछारों को भी झेल सकते हैं,!

Camera: :
अगर आप एक कंटेंट क्रिएटर या फोटोग्राफी के शौकीन हैं, तो Realme 14 Pro+ 5G आपको निराश नहीं करेगा,

Realme 14 Pro + :
इसमें 50MP का Sony IMX896 प्राइमरी सेंसर है, लेकिन इसकी असली ताकत इसका 50MP
Sony IMX882 पेरिस्कोप लेंस है जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम और 120x डिजिटल ज़ूम सपोर्ट करता है, इसके पोर्ट्रेट शॉट्स किसी DSLR से कम नहीं लगते

Realme 14 Pro
: बेस प्रो मॉडल में 50MP का मेन कैमरा और एक अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है हालांकि इसमें पेरिस्कोप लेंस की कमी खलती है, लेकिन सामान्य फोटोग्राफी के लिए यह भी काफी सटीक है,
Selfie: दोनों में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो बेहतरीन स्किन टोन्स कैप्चर करता है,

Performance & hardware :
• परफॉरमेंस के मामले में दोनों फोन अलग-अलग चिपसेट के साथ आते हैं ,!

Realme 14 Pro+: इसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट दिया गया है, यह एक 4nm प्रोसेसर है जो मल्टीटास्किंग और मध्यम दर्जे की गेमिंग के लिए बेहतरीन है,

Realme 14 Pro: इसमें MediaTek Dimensity 7300 Energy चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, जो बैटरी बचाने और स्मूथ परफॉरमेंस देने के लिए जाना जाता है
दोनों ही फोन में 8GB/12GB RAM और 256GB/512GB तक की स्टोरेज ऑप्शंस मिलते हैं, Realme UI 6.0 (Android 15 पर आधारित) काफी क्लीन है, हालांकि कुछ free-install apps अभी भी मौजूद हैं,

Battery & charging
Realme ने इस बार बैटरी डिपार्टमेंट में एक बड़ा जंप लिया है, दोनों ही स्मार्टफोन्स में 6000mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद फोन काफी स्लिम महसूस होते हैं,! 

Charging: Pro+ मॉडल 80W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जो फोन को लगभग 45-50 मिनट में फुल चार्ज कर देता है वहीं, स्टैंडर्ड प्रो मॉडल में थोड़ी कम स्पीड की चार्जिंग मिलती है, लेकिन बैकअप दोनों का ही शानदार है ! 


Compare & दोनों फोन का, 


 फीचर्स Realme 14 Pro Realme 14 Pro+ 5G
प्रोसेसर Dimensity 7300 & Energy Snapdragon 7s Gen 3
 डिस्प्ले 6.77" OLED (FHD+) 6.83" OLED (1.5K)
 मेन कैमरा 50MP OIS 50MP Sony IMX896 OIS
ज़ूम कैमरा उपलब्ध नहीं 50MP Periscope (3x Optical)
 बैटरी 6000mAh 6000mAh
 चार्जिंग 45W 80W
IP रेटिंग IP69 IP69


realme 14 pro & pro plus price india 

• भारतीय बाजार में Realme 14 Pro+ 5G की शुरुआती कीमत ₹29,999 (8GB/128GB) रखी गई है, वहीं Realme 14 Pro थोड़ा सस्ता है, जो लगभग ₹25,000-₹26,000 की रेंज में उपलब्ध हो सकता है, यह फोन amazon flipkart realme की वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है,!





आप ये भी पढ़ सकते है - Realme 16 Pro बेहतर मोबाइल 

Realme 14 pro plus


निष्कर्ष 

अगर आपका बजट ₹30,000 के आसपास है और आपकी प्राथमिकता कैमरा, प्रीमियम लुक और लंबी बैटरी लाइफ है, तो Realme 14 Pro+ 5G इस समय मार्केट के बेहतरीन विकल्पों में से एक है,
लेकिन, अगर आप एक हैवी गेमर हैं और आपको कैमरा से ज्यादा 'Raw Performance' चाहिए, तो आप बाजार में मौजूद अन्य विकल्पों (जैसे  15 pro या  16 Pro ) की ओर देख सकते हैं, सामान्य यूजर्स और ब्लॉगर्स के लिए, यह एक 'All-rounder' स्मार्टफोन है,!


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.