motorola edge 70 pro vs Motorola edge 60 pro Full reviews

भारतीय smart phones बाजार में Motorola अपनी 'Edge' सीरीज के जरिए प्रीमियम अनुभव को किफायती दाम में लाने के लिए जाना जाता है,  फिर से  चर्चा का विषय बना हुआ Motorola Edge 70 Pro अपने पुराने वर्जन Motorola Edge 60 Pro की तुलना में कई बड़े अपडेट्स के साथ पेश किया गया है - यदि आप एक नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं या पुराने फोन को अपग्रेड करना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है -  यहाँ हम इन दोनों स्मार्टफोन्स की कीमत, स्पेसिफिकेशन और लॉन्च डेट के बारे में विस्तार से बात करेंगे,!! और क्यों खाश है edge series के बारे में बात करेंगे, 

Motorola edge 70 Pro



Motorola edge 70 pro & edge 60 pro launching,

• Motorola Edge 70 Pro Launch Date in India :-
- सबसे पहले बात करते हैं नए नवेले Motorola Edge 70 Pro की, आधिकारिक जानकारी के अनुसार, Motorola Edge 70 Pro launch date in India 22 अप्रैल 2026 रही है,
- Motorola Edge 60 Pro launch date in India 30 अप्रैल 2025 है,

Motorola edge 70 & 60 pro all features,,--

Display & design :-
Edge 70 Pro में 6.8-inch की Extreme AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 5,200 nits तक जाती है, यह धूप में भी स्क्रीन को एकदम क्लियर दिखाता है,
Edge 60 Pro में 6.7-inch की Quad-Curved POLED डिस्प्ले है, जो दिखने में काफी प्रीमियम लगती है और हाथ में पकड़ने में बहुत आरामदायक है, दोनों ही मोबाइल में 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं,

Performance :-
परफॉर्मेंस में Edge 70 Pro एक कदम आगे निकल जाता है, इसमें लेटेस्ट MediaTek Dimensity 8500 Extreme चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, यह प्रोसेसर न केवल रोजमर्रा के कामों को तेजी से निपटाता है, बल्कि भारी गेमिंग के दौरान भी फोन को लैग-फ्री रखता है,
Edge 60 Pro में Dimensity 8350 Extreme प्रोसेसर है, हालांकि यह एक साल पुराना चिपसेट है, लेकिन आज भी इसकी स्पीड और मल्टीटास्किंग काबिल-ए-तारीफ है,- अगर आप एक कैजुअल यूजर हैं, तो आपको इन दोनों की स्पीड में कोई बड़ा फर्क महसूस नहीं होगा, लेकिन वीडियो एडिटिंग और हैवी गेमिंग में Edge 70 Pro ज्यादा स्मूथ अनुभव देता है,-

Camera features :-
Edge 70 Pro : इसमें 50MP का Sony LYT-710 प्राइमरी सेंसर है, जो कम रोशनी में बेहतरीन फोटो खींचता है, इसके साथ 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी दिया गया है
Edge 60 Pro : इस फोन का प्लस पॉइंट इसका 10MP का टेलीफोटो लेंस है, जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ आता है, इसमें भी 50MP का मेन कैमरा और 50MP का सेल्फी कैमरा मिलता है,

Battery & charging :-

Edge 70 Pro में 6,500mAh की विशाल बैटरी दी गई है,
Edge 60 Pro में जबकि 6,000mAh की बैटरी मिलती है,
• हालांकि, चार्जिंग के मामले में दोनों ही 90W की turbo power चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं, जो फोन को मिनटों में फुल चार्ज कर देती है, एक बात ध्यान देने वाली है कि Edge 60 Pro में वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जो शायद नए Edge 70 Pro में मिसिंग हो सकता है - !!

Softeware & updates : -
Edge 70 Pro : यह फोन आउट-ऑफ-द-बॉक्स Android 16 पर चलता है, कंपनी ने इसके साथ 3 साल के OS updates और 4 साल के security updates का वादा किया है, इसका मतलब है कि यह फोन भविष्य में Android 19 तक सुरक्षित रहेगा,-!! 
Edge 60 Pro : यह फोन Android 15 के साथ आया था मोटोरोला के वादे के अनुसार, इसे Android 17 तक के अपडेट्स मिलेंगे,-!!

Specifications Table: Quick View


फीचर्स  Edge 70 Pro  Edge 60 Pro
प्रोसेसर Dimensity 8500 Extreme Dimensity 8350 Extreme
डिस्प्ले 6.8" Extreme AMOLED 6.7" Quad-Curved pOLED
बैटरी 6500mAh 6000mAh
मेन कैमरा 50MP + 50MP 50MP + 50MP + 10MP
सेल्फी कैमरा 50MP 50MP
 OS Android 16 Android 15 (Upgradable)


Final Verdict : किसे खरीदना चाहिए और किसे नहीं ?

आपको Motorola Edge 70 Pro खरीदना चाहिए, यदि :
  1. आपको लेटेस्ट technology चाहिए ,
  2. बैटरी लाइफ आपकी प्राथमिकता है : - इसमें दी गई 6,500mAh की विशाल बैटरी बेहतरीन है जो दिन भर फोन का हैवी इस्तेमाल करते हैं
  3. लंबे समय तक इस्तेमाल :-  अगर आप मोबाइल को अगले 3-4 साल तक चलाने की सोच रहे हैं,
  4. डिस्प्ले क्वालिटी:-  अगर आप धूप में ज्यादा रहते हैं और आपको सबसे ज्यादा ब्राइट डिस्प्ले (5200 nits) चाहिए,
आपको Motorola Edge 60 Pro खरीदना चाहिए यदि :
  1. बजट कम है: अगर आप ₹30,000 के आसपास एक फ्लैगशिप अनुभव चाहते हैं, 
  2. आपको ज़ूम कैमरा चाहिए: Edge 60 Pro में टेलीफोटो लेंस है, जो नए मॉडल (Edge 70 Pro) में कुछ खास सुधार के साथ नहीं दिखता,- अगर पोर्ट्रेट और ज़ूम फोटो आपकी प्राथमिकता है, तो यह बेहतर है,
  3. वायरलेस चार्जिंग: अगर आप बिना तार के चार्जिंग करने के शौकीन हैं, तो यह फीचर परफेक्ट है,
  4. डिजाइन: इसका क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले हाथ में पकड़ने में ज्यादा प्रीमियम फील देता है, !!


Edge 70 & 60 pro price 

Motorola Edge 60 pro price in India: वर्तमान में  Edge 60 Pro की कीमत में कटौती देखी गई है और यह लगभग ₹29,999 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है-!
Motorola Edge 70 pro price in India: इस नए मॉडल की शुरुआती कीमत ₹38,999 (8GB/256GB) रखी गई है- offers के साथ इसे और भी कम दाम में खरीदा जा सकता है,-!!



Buy now 👉 : Motorla edge 60 pro

आप ये भी पढ़ सकते है 👉  One plus न्यू लॉन्चिंग मोबाइल्स

Motorola edge 60 pro



निष्कर्ष
अगर बजट की कोई समस्या नहीं है, तो बिना सोचे Motorola Edge 70 Pro के साथ जाएं क्योंकि यह एक 'future proof' फोन है लेकिन, अगर आप समझदारी से पैसे बचाना चाहते हैं और आपको एक बैलेंस फोन चाहिए जो आज भी उतना ही तेज काम करता है, तो Motorola Edge 60 Pro अभी भी मार्केट का एक छुपा हुआ रुस्तम है मोबाइल है मुझे आशा है कि आपको दोनों मोबाइल में डिफरेंस समझ में आ गया होंगा,- ऐसे ही और नए - नए रिव्यूज के बारे में जानने के लिए हमारी वेबसाइट www.techvistar.in  के साथ जुड़े रहें,
धन्यवाद ---( --) 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.