pixel 10 pro xl vs s25 ultra 2026 का असली किंग कौन?

pixel 10 pro xl vs s25 ultra : 2026 की शुरुआत के साथ ही स्मार्टफोन की दुनिया में दो दिग्गजों के बीच जंग छिड़ गई है एक तरफ गूगल का अब तक का सबसे स्मार्ट फोन Pixel 10 Pro XL है, तो दूसरी तरफ performance का बादशाह Samsung Galaxy S25 Ultra अगर आप एक प्रीमियम फ्लैगशिप फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आर्टिकल सिर्फ आपके लिए है हम इन दोनों मोबाइल को स्टेप-बाय-स्टेप compression करेंगे ताकि आप सही फैसला ले सकें और सही choice पसंद कर सकें,


pixel 10 pro xl vs s25 ultra

 

pixel 10 pro xl vs s25 ultra लॉन्चिंग date,

Google Pixel 10 Pro XL भारत में 21 अगस्त 2025 को लॉन्च हुआ था इससे ठीक एक दिन पहले, 20 अगस्त 2025 को न्यूयॉर्क मे हुए "Made by Google" इवेंट में इसकी वैश्विक (Global) घोषणा की गई थी,

• Samsung Galaxy S25 Ultra को भारत में आधिकारिक तौर पर 22 जनवरी 2025 को लॉन्च किया गया था, और 7 फरवरी 2025 से बिक्री के लिए उपलब्ध हुआ था,

pixel 10 pro xl vs s25 ultra फीचर्स & कंप्रेशन

• दोनों ही मोबाइल के अपने अलग अलग फीचर्स है जो आपको नीचे विस्तार से बताया गया है,!!!

Design & display :

Samsung S25 Ultra: सैमसंग ने अपने डिजाइन में थोड़ा बदलाव किया है,! इस बार side screen पहले से थोड़े अधिक घुमावदार (Rounded) हैं, जिससे इसे पकड़ना आसान हो गया है, इसमें 6.9-inch की Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है जिसकी ब्राइटनेस 2600 nits तक जाती है, इसमें नया Gorilla Armor 2 ग्लास है जो रिफ्लेक्शन को 75% तक कम कर देता है,

Pixel 10 Pro XL:
गूगल ने अपना सिग्नेचर 'वाइजर' लुक बरकरार रखा है लेकिन फिनिशिंग को और अधिक प्रीमियम बनाया है, इसमें 6.8-inch की Super Actua LTPO डिस्प्ले है, इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी 3200 nits की पीक ब्राइटनेस है, जो इसे सीधी धूप में भी सबसे ज्यादा साफ़ दिखाती है, विजेता: डिस्प्ले की शार्पनेस में सैमसंग आगे है, लेकिन ब्राइटनेस के मामले में पिक्सल बाजी मार लेता है,
विजेता:   डिस्प्ले की शार्पनेस में सैमसंग आगे है, लेकिन ब्राइटनेस के मामले में पिक्सल बाजी मार लेता है,

Proceser & performance : 
Samsung Galaxy S25 Ultra: इसमें Snapdragon 8 Elite (For Galaxy) चिपसेट है, यह गेमिंग और भारी वीडियो एडिटिंग के लिए दुनिया का सबसे शक्तिशाली प्रोसेसर है, मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 12GB/16GB RAM के विकल्प मिलते हैं,

Pixel 10 Pro XL: गूगल ने इसमें Tensor G5 चिपसेट दिया है, पहली बार गूगल ने सैमसंग की मदद के बिना इसे बनाया हैं, यह प्रोसेसर (Raw Power) से ज्यादा AI और मशीन लर्निंग पर केंद्रित है, इसमें 16GB RAM स्टैण्डर्ड मिलती है,!!
नतीजा : अगर आप गेमर हैं तो सैमसंग चुनें, अगर आपको स्मार्ट AI FEATURES और क्लीन सॉफ्टवेयर पसंद है, तो पिक्सल बेस्ट है!

Camera : 
Samsung S25 Ultra का कैमरा सेटअप:
200MP का मेन कैमरा (OIS के साथ)
50MP का अल्ट्रा-वाइड
50MP (5x Optical) और 10MP (3x Optical) का ड्यूल टेलीफोटो लेंस
सैमसंग का 100x Space Zoom अभी भी बेजोड़ है

Pixel 10 Pro XL का कैमरा सेटअप:
50MP का मेन सेंसर (नया अपग्रेडेड)
48MP का अल्ट्रा-वाइड
48MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो (5x Zoom)
पिक्सल का ProRes Zoom और AI प्रोसेसिंग 100x ज़ूम पर भी इमेज को बहुत शार्प और क्लीन बनाती है
कैमरा नतीजा : सैमसंग नेचुरल फोटोग्राफी और ज़ूम के लिए बेहतर है, जबकि पिक्सल लो-लाइट और स्किन टोन्स को परफेक्ट दिखाने में माहिर है,!

Battery & charjing :
• बैटरी लाइफ में दोनों ही फोन्स काफी दमदार हैं

🔍 फीचर्स  Galaxy S25 Ultra  Pixel 10 Pro XL
🔋 बैटरी क्षमता 5000 mAh 5200 mAh
⚡ वायर्ड चार्जिंग 45W Fast Charging 45W Fast Charging
📡 वायरलेस चार्जिंग 15W Qi 25W Qi2 (Magnetic)

• pixel में इस बार Qi2 स्टैंडर्ड दिया गया है, जो एप्पल के MagSafe की तरह काम करता है, जो कि एक बड़ा प्लस पॉइंट है

Softeware & AI FEATURES
Google Pixel 10 Pro XL: यह Android 16 के साथ आता है, इसमें गूगल ने Gemini Live को गहराई से इंटिग्रेट किया हैं, यह आपकी आवाज़ सुनकर जटिल काम कर सकता है और इसमें 7 साल के बड़े अपडेट्स का वादा है,

Samsung S25 Ultra: यह  one ui 7 (Android 15) पर आधारित है, सैमसंग का Galaxy AI अब पहले से ज्यादा स्मार्ट हो गया है। इसमें नोट असिस्ट, लाइव ट्रांसलेट और सर्कल टू सर्च जैसे फीचर्स को और भी एडवांस बनाया गया है,

pixel 10 pro xl vs s25 ultra 2026 price in india 

Samsung Galaxy S25 Ultra: इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹1,29,999 है। (ऑफर्स के साथ यह ₹1,19,999 तक मिल जाता है)
Pixel 10 Pro XL: गूगल ने इसे आक्रामक कीमत पर लॉन्च किया है, जो लगभग ₹1,14,999 के आसपास है।

Final points : किसे खरीदना चाहिए, ?
आपको Samsung Galaxy S25 Ultra खरीदना चाहिए अगर 
आपको दुनिया का सबसे शानदार ज़ूम और camera Quality चाहिए,
आप बहुत ज्यादा गेमिंग करते हैं आपको S-Pen की जरूरत है
आपको Google Pixel 10 Pro XL खरीदना चाहिए अगर:
आपको सबसे क्लीन और स्मार्ट एंड्रॉइड अनुभव चाहिए,
 AI फीचर्स (जैसे Magic Editor, Gemini) का शौक है,




Try this PAGES -Realme 16 Pro Android mobile

निष्कर्ष 

अंत में, Pixel 10 Pro XL vs Samsung S25 Ultra की इस सीधी भिड़ंत में जीत आपकी जरूरतों पर निर्भर करती है, यदि आपको Snapdragon 8 Elite की पावर, 200MP कैमरा और बेहतरीन गेमिंग एक्सपीरियंस चाहिए, तो Samsung Galaxy S25 Ultra एक प्रीमियम विकल्प है, यह उन लोगों के लिए बेस्ट है जो परफॉरमेंस से समझौता नहीं करना चाहते,



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.